बड़ा हादसा टला:: मेगा हाईवे पर चलते डंपर में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ और टोल कर्मियों ने पाया काबू

Update: 2026-03-08 06:57 GMT


केशवरायपाटन (बूंदी) | केशवरायपाटन-कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। गुडला टोल नाके के पास एक खाली डंपर में अचानक आग लग गई, लेकिन ड्राइवर की तत्परता और टोल कर्मियों की सजगता से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

बदबू महसूस होते ही डंपर रोका

जानकारी के अनुसार, डंपर केशवरायपाटन से कोटा की ओर जा रहा था। इसी दौरान ड्राइवर को केबिन में केबल या तारों के जलने की तेज बदबू महसूस हुई। खतरे को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी को टोल के पास सड़क किनारे खड़ा कर दिया। देखते ही देखते डंपर के अगले हिस्से से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।

संयुक्त प्रयासों से बुझी आग

आग की लपटें देख गुडला टोल पर तैनात कर्मचारी प्रकाश सिंह, इंदराज यादव, बंशीधर गुर्जर और धनराज सुमन तुरंत सक्रिय हुए और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। सभी के संयुक्त प्रयासों से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारंभिक तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News