ऑपरेशन त्रिनेत्र' का प्रहार: कांकरोली में बाड़े से सवा किलो अवैध अफीम बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Update: 2026-03-13 18:18 GMT


राजसमंद  | राजसमंद जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत कांकरोली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भावा (साबेला) क्षेत्र में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है।

बाड़े की तलाशी में खुला राज

राजसमंद एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए सख्त नाकाबंदी और छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में एएसपी महेंद्र पारीक और डीएसपी नेत्रपाल सिंह के सुपरविजन में कांकरोली थाना प्रभारी सरोज बैरवा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सूचना के आधार पर भावा क्षेत्र में रोशनलाल गुर्जर के मकान के बाड़े की सघन तलाशी ली।

1 किलो 176 ग्राम अफीम जब्त

पुलिस की तलाशी के दौरान बाड़े में छिपाकर रखी गई 1 किलो 176 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी रोशनलाल गुर्जर (पुत्र रामलाल गुर्जर) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

जांच जारी

नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, इस नेटवर्क को खंगालने के लिए मामले की अग्रिम जांच नाथद्वारा थाना प्रभारी कमलेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस को अंदेशा है कि पूछताछ में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य बड़े नामों का भी खुलासा हो सकता है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News

सावधान! आपकी रसोई और बाथरूम में पहुंच रहा है 'नकली' सामान:: टाटा नमक, सर्फ एक्सेल और हार्पिक बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी