कलेक्टर डॉ. मंजू ने लिया शहर के पार्कों का जायजा: बंद पड़ी बच्चों की ट्रेन, फव्वारे और झूले जल्द होंगे शुरू
चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने रविवार सायंकाल शहर के विभिन्न सार्वजनिक उद्यानों का निरीक्षण कर आमजन से बातचीत के माध्यम से फीडबैक लेते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नेहरू गार्डन, शहीद पार्क, राजीव गांधी पार्क तथा गोल प्याऊ स्थित पद्मिनी गार्डन का दौरा कर वहां की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उद्यानों में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, पेयजल एवं शौचालयों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नेहरू गार्डन में लंबे समय से बंद पड़ी बच्चों की ट्रेन को पुनः प्रारंभ कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
जिला कलक्टर ने उद्यानों में भ्रमण हेतु आए वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा पार्कों में लंबे समय से बंद पड़े फव्वारों को चालू करने एवं खराब पड़े झूलों की मरम्मत के निर्देश दिए। आमजन द्वारा मुख्यतः शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था से संबंधित समस्याएं अवगत कराई गईं, जिनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल, नगर परिषद आयुक्त कृष्णगोपाल माली, तहसीलदार विनीत चौधरी तथा यूआईटी के अधिकारी उपस्थित रहे।