कलेक्टर डॉ. मंजू ने खुद हैंडपंप चलाकर परखा पानी, महिलाओं की मांग पर स्नानघर बनाने के दिए निर्देश

By :  vijay
Update: 2026-04-05 16:06 GMT


चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में पेयजल व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. मंजू ने धनेत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थापित हैंडपंप का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं हैंडपंप चलाकर पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता जांची तथा पानी पीकर उसका परीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत करवाई जाए।




 


भ्रमण के दौरान धनेत की महिलाओं ने जिला कलक्टर के समक्ष स्नानघर निर्माण की मांग रखी। इस पर कलेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से चर्चा कर शीघ्र स्नानघर बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करें और समस्याओं का त्वरित समाधान करें। इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुमित गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News