मौत बनकर गिरा 100 साल पुराने मकान का छज्जा: पिता की मौत, मासूम जुड़वा बच्चे अस्पताल में जंग लड़ रहे

Update: 2026-02-05 06:11 GMT


​कोटपूतली-बहरोड़। एक हंसता-खेलता परिवार पल भर में बिखर गया। बुधवार सुबह बहरोड़ के खटीक मोहल्ले में एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से बाइक सवार लैब टेक्नीशियन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हृदय विदारक घटना का वीडियो भी सामने आया है।

​स्कूल छोड़ने निकला था पिता, 10 मीटर दूर खड़ी थी मौत

पड़ोसियों के मुताबिक, रतनलाल प्रजापत (32) सुबह करीब 8 बजे अपने 10 वर्षीय जुड़वा बच्चों, हिमांशी और हिमांशु को बाइक पर बैठाकर स्कूल छोड़ने जा रहे थे। घर से महज 10 मीटर की दूरी पर दयाराम बसवाल के 100 साल पुराने जर्जर मकान का छज्जा अचानक उनकी चलती बाइक पर गिर गया। भारी मलबे के नीचे दबने से रतनलाल की जान चली गई।

​10 साल से बंद पड़ा था 'मौत का मकान'

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों को बाहर निकाला, लेकिन रतनलाल को नहीं बचाया जा सका। दोनों जुड़वा बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के जेके लोन अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि यह मकान पिछले 10 साल से खाली और बेहद जर्जर हालत में था, लेकिन प्रशासन या मालिक ने इसे हटाने की जहमत नहीं उठाई।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News