आईआईटी मुंबई में राजस्थान के छात्र ने की आत्महत्या

Update: 2026-02-04 16:21 GMT

झुंझुनूं/सादुलपुर। मुंबई के प्रतिष्ठित आईआईटी (IIT) संस्थान के हॉस्टल में राजस्थान के एक छात्र की मौत का दुखद मामला सामने आया है। झुंझुनूं जिले के सादुलपुर (राजगढ़) निवासी 21 वर्षीय छात्र नमन अग्रवाल ने हॉस्टल की छत से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

इकलौता बेटा था नमन

नमन अग्रवाल आईआईटी मुंबई में सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष का छात्र था और कैंपस के हॉस्टल नंबर 3 में रहता था। जानकारी के अनुसार, उसने हॉस्टल नंबर 4 की छत से छलांग लगा दी, जिसके बाद उसका शव परिसर में मिला। नमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। उसके दादा मोहनलाल किशनपुरिया की सादुलपुर में दाल मिल है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पवई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। गुरुवार को नमन का पार्थिव देह सादुलपुर लाया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News