राजसमंद । राजस्थान कारागार सेवा के अधिकारी जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बुधवार, 4 फरवरी को जिला कारागृह राजसमंद में उप अधीक्षक के पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर जिला कारागृह के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।
चयन के पश्चात आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत अग्रिम आदेशों तक कार्य व्यवस्था के अंतर्गत जितेंद्र सिंह राठौड़ की नियुक्ति जिला कारागृह राजसमंद में उप अधीक्षक के पद पर की गई है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कारागृह की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा कार्मिकों से परिचय प्राप्त किया।
उप अधीक्षक ने कहा कि कारागृह प्रशासन में अनुशासन एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की अपेक्षा जताई। जितेंद्र सिंह राठौड़ मूल रूप से बाड़मेर के पायला कल्लां गांव से है।