ठगी का नया तरीका: पीएम किसान लिंक पर क्लिक नहीं किया, फिर भी खाते से उड़ गए 1.05 लाख रुपए

Update: 2025-11-20 09:55 GMT

झालावाड़। राजस्थान में साइबर ठगी का मामला बढ़ता ही जा रहा है। रीछवा कस्बे के पंकज कुमार कहार भी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गए। उनके बैंक खाते से फर्जी ट्रांजेक्शन के जरिए 1 लाख 5 हजार रुपए गायब हो गए।

पंकज ने बताया कि यह घटना 10 नवंबर को हुई। वह उस समय गुजरात में कैंपसिंग का काम कर रहे थे। दोपहर लगभग 1 बजे उनके मोबाइल पर पीएम किसान सम्मान निधि का एक लिंक आया। उन्होंने उस पर क्लिक नहीं किया, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद उनके बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा झालरापाटन के खाते से 5 हजार रुपए कट गए।अगली सुबह 11 नवंबर को करीब 1 बजे खाते से लगातार छह बार में 10-10 हजार और दो बार में 20-20 हजार रुपए ट्रांजेक्शन हो गए। इन लगातार ट्रांजेक्शनों के बाद पंकज ने तुरंत बैंक को सूचित कर अपना खाता फ्रीज करवाया और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।इसके बाद पंकज अपने गांव लौटे और झालावाड़ साइबर क्राइम थाने में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई। बावजूद इसके अभी तक उनके पैसे वापस नहीं आए हैं, जिससे वह मानसिक तनाव में हैं और उनका परिवार भी परेशान है। पंकज ने साइबर पुलिस से मांग की है कि फर्जी लिंक के माध्यम से कटे 1 लाख 5 हजार रुपए जल्द वापस कराए जाएं।


Tags:    

Similar News