खाटूश्यामजी में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 12 अप्रैल को
By : bhilwara halchal
Update: 2026-04-10 15:10 GMT
सीकर, । अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भावना शर्मा ने बताया कि श्री खाटूश्यामजी में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में 12 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे कार्यालय मेला मजिस्ट्रेट, खाटूश्यामजी में बैठक आयोजित की जाएगी।