यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा 11 अप्रैल को सीकर एवं श्रीमाधोपुर दौरे पर रहेंगे
By : bhilwara halchal
Update: 2026-04-10 15:18 GMT
सीकर, । नगरीय विकास और स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को सीकर एवं श्रीमाधोपुर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने बताया यूडीएच मंत्री प्रातः 9 बजे जयपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे सीकर पहुंचेंगे तथा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम सीएम मैरिज गार्डन, महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल, सीकर में आयोजित होगा। यूडीएच मंत्री खर्रा दोपहर 1:30 बजे सीकर से प्रस्थान कर दोपहर 2:30 बजे श्रीमाधोपुर पहुंचेंगे, जहां वे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
यूडीएच मंत्री श्रीमाधोपुर से सायं 7 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।