विकसित राजस्थान के लिए मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के तहत वार्ड सभाओं का आयोजन

Update: 2026-04-10 15:17 GMT

 सीकर,  । विकसित राजस्थान के लक्ष्य को साकार करने हेतु मुख्यमंत्री के निर्देशन में 19 मार्च, 2026 से 15 मई, 2026 तक संचालित मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के अंतर्गत 10 अप्रैल, 2026 को नगर परिषद सीकर द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में वार्ड सभाओं का आयोजन किया गया।

इन सभाओं में वार्डवासियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए स्थानीय समस्याओं एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से वार्डों में बिजली, पानी, नालियों की स्थिति, नियमित सफाई व्यवस्था तथा कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा गाड़ी) की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया गया। साथ ही, वार्डों में मौजूद समस्याएं एवं आपत्तियां दर्ज की गईं। वार्ड सभाओं के माध्यम से वार्ड के विकास हेतु क्यूआर कोड के जरिए सुझाव भी आमंत्रित किए गए।

नगर परिषद के अधिकारियों ने वार्डवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही, वार्ड के समग्र विकास के लिए नागरिकों से महत्वपूर्ण सुझाव आमंत्रित किए गए, ताकि योजनाओं को जनभागीदारी के साथ अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

इस अवसर पर नगर परिषद सीकर के अधिकारीगण, संबंधित जोन इंचार्ज एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आमजन की सहभागिता से शहर के समग्र एवं सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नगर परिषद सीकर नागरिकों के सहयोग से स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं विकसित शहर के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Similar News