प्रेम सिंह बाजोर 11 अप्रैल को नीमकाथाना आएंगे

By :  vijay
Update: 2026-04-10 17:13 GMT

 सीकर । राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर 11 अप्रैल 2026 को सीकर जिले की नीमकाथाना तहसील के दौरे पर रहेंगे। निजी सहायक असलम खान ने बताया कि अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर प्रातः 10:30 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे नीमकाथाना जिला सीकर पहुंचेंगे तथा महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम महात्मा ज्योतिबा फुले आवासीय शिक्षण संस्थान, ढाणी दुर्गी के पास, पाटन रोड, नीमकाथाना, जिला सीकर में आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष बाजोर दोपहर 1 बजे नीमकाथाना से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। 

Similar News