राजस्थान पुलिस के 17 अधिकारी-कर्मचारी गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित

Update: 2026-01-25 09:31 GMT


जयपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को राजस्थान पुलिस के 17 अधिकारी और कर्मचारियों को विशिष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार राष्ट्रपति पदक और पुलिस पदक सहित विभिन्न श्रेणियों में यह सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

सूची में एसपी शांतनु कुमार सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा। वहीं आईजी दीपक कुमार को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।

सराहनीय सेवाओं के लिए उत्कर्ष मेडल से भी कई अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें आईजी दीपक कुमार के साथ आईजी परम ज्योति, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेवंत दान, धनपत राज, महावीर सिंह शेखावत और नील कमल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त आईजी परम ज्योति और एडिशनल एसपी रेवंत दान को पुलिस पदक भी दिया जाएगा।

अन्य सम्मानित होने वालों में पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र यादव और स्नेहलता जाट, उप निरीक्षक हरि शंकर, सहायक उप निरीक्षक उमेश पारीक, लक्ष्मी नारायण, महेन्द्र सिंह, कृष्णवीर सिंह और बाबू लाल, तथा हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र सिंह और सत्यवीर के नाम शामिल हैं।

राज्य पुलिस के इन अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सम्मान उनकी लंबे समय से चली आ रही उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा में योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News