अलवर में बसों पर बड़ी कार्रवाई, 24 बसों के चालान, 5 जब्त

Update: 2026-02-17 10:13 GMT

अलवर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने निजी व लोक परिवहन बसों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाली 24 बसों के चालान काटे, वहीं आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर 5 लोक परिवहन बसों को मौके पर ही जब्त कर लिया।

नियम तोड़ने वालों पर सख्त नजर

यातायात प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई सीट बेल्ट न लगाने, नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने और अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करने पर की गई है। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया।

बस संचालकों को दी कड़ी हिदायत

पुलिस प्रशासन ने बस संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि:

  1. सवारियों को केवल निर्धारित बस स्टॉप पर ही चढ़ाया या उतारा जाए।
  2. प्रेशर हॉर्न का उपयोग पूरी तरह बंद करें।
  3. क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News