अलवर में टाइमर लगी बमनुमा संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, पुलिस ने जयसमंद बांध में सुरक्षित रखवाया

Update: 2026-01-12 09:43 GMT

 अलवर। अलवर शहर के विवेकानंद के सेक्टर 4 स्थित एक घर के पास सोमवार सुबह सात बजे एक लावारिस बमनुमा वस्तु पड़ी हुई मिली।जिससे इलाके में हड़कंप मच गया ।स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने देखा कि उसमें टाइमर लगा हुआ था। देखने में यह वस्तु बम जैसी प्रतीत हो रही थी। ऐसे में तुरंत पुलिस टीम उसको उठाकर अलवर शहर से दूर जयसमंद बांध पर लेकर पहुंची और बांध के बीच में खाली जगह पर उसको रखा गया है। साथ ही मामले की जानकारी जयपुर एटीएस व बामनिरोधक दस्ता सहित अन्य पुलिस के अधिकारियों को दी गई है।अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

अरावली विहार थाने सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से अलवर शहर के विवेकानंद नगर में बाबू सिंह के मकान के पास कुछ संदिग्ध बम जैसी वस्तु होने की सूचना मिली। इस पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसको चेक किया। वहां मोबाइल की लंबी बैटरी जैसी कोई वस्तु थी उसमें दोनो तरफ टाइमर लगा हुआ था और दोनों तरफ कुछ पदार्थ भरा हुआ था। पुलिस किसी तरह से उस सामान को लेकर तुरंत वहां से रवाना हुई और शहर से दूर जयसमंद बांध के पास पहुंची। जयसमंद बांध के बीच में खाली जगह पर उस वस्तु को रखा गया है। साथ ही इस मामले की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी गई है। बमनिरोधक दस्तावेज व जयपुर एटीएस की टीम अलवर के लिए रवाना हो चुकी है। जयसमंद झील से लोगों को दूर रखा गया है। इस क्षेत्र में आसपास आबादी क्षेत्र नहीं है। पुलिसकर्मी लगातार इस वस्तु पर नजर रख रहे हैं। उसका टाइमर में टाइम खत्म होने के बाद भी कोई अभी क्रिया सामने नहीं आई है।

पुलिस के उच्च अधिकारियों ने बताया कि जब तक यह साफ नहीं होता कि इसमें क्या है। इस पर निगरानी रखी जाएगी। क्योंकि लगातार इसमें टाइमर चल रहा है। ऐसे में कोई भी घटना हो सकती है। पुलिस ने बताया कि विवेकानंद नगर में रहने वाले बाबू सिंह ने बताया कि सुबह के समय वो और उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। इस दौरान इस संदिग्ध व्यक्ति वहां से आया। उससे उन लोगों की हाथापाई हुई। इसके बाद वहां शोर हुआ तो वह संदिग्ध भागने लगा ,इस पर संदिग्ध व्यक्ति के शॉल में से यह वस्तु गिर गई थी और हाथापाई के बाद वो व्यक्ति फरार हो गया था। घटनास्थल के आसपास क्षेत्र में लगे कैमरा की मदद से संबंधित की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

Similar News