राजस्थान पटवारी परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड

Update: 2025-09-06 04:58 GMT


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से राजस्थान पटवारी लिखित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गई है। अब उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर गलत उत्तर के लिए अपना आपत्ति को दर्ज कर सकेंगे।

उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें

सबसे पहले, RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर, 'Latest News' या 'News' सेक्शन देखें।

'Patwari 2021: Primary Answer Key' लिंक पर क्लिक करें।

उत्तर कुंजी (Answer Key) पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगी।

आप इसे डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित समय-सीमा और शुल्क का पालन करना होगा।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

आपत्तियां निर्धारित अवधि के भीतर ही स्वीकार की जाएंगी।

प्रत्येक आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है।

आपत्ति दर्ज करने से पहले, उम्मीदवारों को संबंधित प्रश्न के प्रमाण (संदर्भित पुस्तक या दस्तावेज़) संलग्न करने होंगे। बिना प्रमाण के आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

Similar News

सलूंबर में दिल दहला देने वाली घटना:: मां ने बेटी को जहर खिलाकर खुद की भी जीवनलीला समाप्त की