भदेसर: नमकीन की दुकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

Update: 2026-02-02 17:42 GMT

भदेसर (हलचल)। चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर कस्बे के माली मोहल्ला में स्थित एक नमकीन की दुकान में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दुकान के भीतर रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। इसमें तैयार नमकीन, नमकीन बनाने की मशीन, बिस्तर और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। आग की सूचना मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार यह दुकान माली मोहल्ला निवासी सोनू माली पुत्र जगदीश माली की है। देर रात जब उनके काका राजू माली घर से बाहर निकले तो उन्होंने दुकान के शटर के नीचे से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सोनू माली और आसपास के लोगों को दी। धुआं देखते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए जिससे आग को और अधिक फैलने से रोका जा सका।

ताजा न्यूज़ के लिए बने रहें 'भीलवाड़ा हलचल' न्यूज़ पोर्टल के साथ। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क कार्यालय: भीलवाडा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाडा फोन: 7737741455

Similar News

प्रतापगढ़: पुलिस का 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' सफल,: किराना दुकान की आड़ में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी, 5 करोड़ की एमडी बरामद