अजमेर एसओजी की बड़ी कार्रवाई: आईओसी पाइप लाइन में सेंधमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Update: 2026-03-08 05:57 GMT


अजमेर/सेंदड़ा | अजमेर एसओजी ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की मुख्य पाइप लाइन में सुराख कर तेल चोरी का प्रयास करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एसओजी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

गुजरात के जानकारों से मिलकर लगाया वॉल्व

एसओजी के एडिशनल एसपी श्याम सुंदर विश्नोई ने बताया कि आरोपियों ने एक खाली पड़ी जमीन के नीचे से गुजर रही पाइप लाइन तक पहुंचने के लिए गहरी खुदाई की थी। आरोपियों ने गुजरात के कुछ विशेषज्ञों से संपर्क कर पाइप लाइन में चोरी की नियत से वॉल्व भी फिट कर दिए थे। मामले की भनक लगते ही सेंदड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसकी गंभीरता को देखते हुए जांच एसओजी को सौंपी गई।

5 दिन के रिमांड पर आरोपी, बड़े नेटवर्क का खुलासा संभव

पुलिस ने इस मामले में रामगढ़ निवासी जितेन्द्रसिंह रावत, प्रतापसिंह और देवेन्द्रसिंह को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। एसओजी अब आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि इस अंतरराष्ट्रीय तेल पाइप लाइन नेटवर्क में शामिल अन्य चेहरों और मुख्य सरगनाओं का पता लगाया जा सके।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News