ऑनलाइन सट्टा एप से बरबाद हो रहा युवा वर्ग: सवाई माधोपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय गिरोह का भांडाफोड़

Update: 2025-09-06 19:04 GMT


  

सवाई माधोपुर। ऑनलाइन सट्टा एप के जाल में युवाओं को फँसाकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।** पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बरामद डायरी में करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है।

शनिवार शाम **एएसपी रामकुमार कस्वां** ने मानटाउन थाने में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने “महाकाल सट्टा”, “कल्याण सट्टा” समेत करीब 11 एप तैयार किए थे। एप से जुड़े युवाओं को पहले आसानी से जीताया गया, फिर उनसे लाखों रुपये ठग लिए गए। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह ने अब तक **2 से ढाई करोड़ रुपये की ठगी** की है।

### ठगी के पैसों से पार्टी और कर्जा चुकाया

एएसपी के अनुसार, मास्टरमाइंड ने कबूल किया कि ठगी से कमाए पैसों से उसने परिवार का कर्ज उतारा और शेष राशि दोस्तों के साथ ऐश-ओ-आराम और पार्टी में उड़ा दी।

### गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जिन 5 बदमाशों को दबोचा है, उनके नाम इस प्रकार हैं—

* **सम्यक जैन (23)** पुत्र विमल चंद, हरसहाय जी कटला, सवाई माधोपुर

* **अभिषेक (28)** पुत्र ओमप्रकाश खंगार, नीम चौकी, सवाई माधोपुर (हाल निवासी मानसरोवर, जयपुर)

* **बुद्धिप्रकाश उर्फ कुलदीप** पुत्र सुल्तान मीणा, निवासी श्योपुर (मध्यप्रदेश)

* **प्रिसं नामा (21)** पुत्र कृष्ण मुरारी छीपा, न्यू मार्केट, सवाई माधोपुर

* **ज्योति (28)** पुत्री रामजीलाल, निवासी नेसतीवास, आमेर, जयपुर

पुलिस जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने **राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश** समेत कई राज्यों में युवाओं को ऑनलाइन सट्टे में फँसाकर करोड़ों की ठगी की है।

### पुलिस की चेतावनी

पुलिस ने युवाओं और आमजन से अपील की है कि वे किसी भी तरह के ऑनलाइन सट्टा एप से दूर रहें। ऐसे एप सिर्फ ठगी का जाल हैं, जिनसे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।


 

Similar News