दिल्ली दौरे का बड़ा फायदा: राजस्थान को मिलेगा 697 करोड़ का अतिरिक्त अनुदान
* CM भजनलाल शर्मा की पहल पर शिक्षा मंत्रालय से सहमति
* 3900 करोड़ की राशि तक पहुंचेगा राज्य का लाभ
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दिल्ली में की गई पहल रंग लाई है। केंद्र सरकार ने प्रदेश में आईसीटी, स्मार्ट क्लासेज और साइंस लैब** की स्थापना के लिए 697.88 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि शीघ्र जारी करने की सहमति दे दी है।
हाल ही में मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के राजकीय विद्यालयों के लिए आईटी अवसंरचना मजबूत करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने हेतु विशेष अनुदान की मांग रखी थी।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत बड़ी राशि
मुख्यमंत्री के आग्रह पर केंद्र ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत **3200 करोड़ रुपए** देने की सहमति भी दी है। शीघ्र ही इसकी पहली किस्त जारी होगी। इस तरह राजस्थान को केंद्र से लगभग **3900 करोड़ रुपए का फायदा होगा।