दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस वैन से टकराई कार, लगी आग ,8 घायल

Update: 2025-08-12 04:34 GMT

 

 

अलवर। जिले के राजगढ़ क्षेत्र में मंगलवार सुबह दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही पुलिस वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन पलट गए और कार में भीषण आग लग गई।

हादसा सुबह करीब 8 बजे चैनल नंबर 120–500 के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और पुलिस वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में 4 पुलिसकर्मियों सहित 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अलवर रैफर किया गया है।

घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू कराया। हादसे के कारणों की जांच जारी है।


 

Similar News