आपातकाल लोकतंत्र के हनन की पराकाष्ठा का सबसे बड़ा उदाहरण- चौधरी

चित्तौड़गढ़। आपातकाल के काले दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी और लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट ने की। जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि मुख्य वक्ता सी आर चौधरी ने आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या करने वाला देशविरोधी कदम बताया और कहा कि तानाशाही और अनीति की पराकाष्ठा का परिणाम आपातकाल रहा जिसे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देशवासियों पर जबरन थोप दिया गया था। जिसे इंदिरा गांधी ने 'आंतरिक अशांति' का कारण बताया। इस दौरान नागरिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई, और सरकार विरोधियों को जेल में डाल दिया गया। लाखों लोगों को बिना किसी आरोप के गिरफ्तार किया गया, और न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर भी अंकुश लगाया गया।
भाजपा जाट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी घटती लोकप्रियता देख देश की आंतरिक अस्थिरता के बहाने देश को आपातकाल का नासूर दे दिया जिससे देश की जनता त्रस्त हो गई थी। कार्यक्रम संयोजक सुधीर जैन ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आज हम एक ऐसे ऐतिहासिक समय की बात करेंगे जिसने हमारे देश के लोकतंत्र की जड़ों को हिलाकर रख दिया था वह है आपातकाल।
कार्यक्रम में कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ,जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडौली,पूर्व विधायक अशोक नवलखा,कार्यक्रम जिला संयोजक सुधीर जैन,सहसंयोजक लोकेश त्रिपाठी,पंचायत समिति प्रधान देवेंद्र कंवर,उदयपुर देहात प्रभारी आई एम सेठिया,प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास संयोजक श्रवण सिंह राव, बारां प्रभारी पारस जैन,डूंगरपुर प्रभारी कमलेश पुरोहित,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चंडालिया,जिला महामंत्री देवीसिंह राणावत,जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनाणी,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी एम डी शेख,बड़ी सादड़ी प्रधान नंदलाल मेनारिया पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद काबरा आदि मंचासीन रहे।सभी लोकतंत्र सेनानीयों को मंच पर ससम्मान विराजित किया गया और उन्हें माला,शॉल ओढ़ाकर मेवाड़ी पाग धारण करा कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए ।कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी जानकी लाल भंडारी,लक्ष्मीनारायण जोशी ने आपातकाल में हुई परेशानियों और संघर्ष को शब्दों में बयान किया और राष्ट्र प्रथम के अपने संस्कारों पर चलते हुए अन्याय के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद कर झेली यातनाओं को विस्तृत रूप से बताया ।लोकतंत्र सेनानी स्व मोतीलाल चंडालिया के पुत्र अशोक चंडालिया ने आपातकाल के दिनों की घटनाओं का जिक्र किया। लोकतंत्र सेनानी जानकी लाल भंडारी,कैलाश नारायण शर्मा,सत्यनारायण पलोड,बसंती लाल वेद,सत्यनारायण नामधराणी सहित लोकतंत्र सेनानी परिवार के आश्रित अशोक चंडालिया,प्रकाश जैन, कांता देवी बोरदिया,कमलाबाई तड़बा,सीतादेवी स्वर्णकार , कर्नल सिंह कांकरवा, सुगनबाई पोखरना कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिनका सम्मान किया गया।दो लोकतंत्र सेनानियो प्रवीण व्यास ने इंदौर से और जगदीश चंद्र लड्ढा ने मुंबई से आपातकाल के अनुभव व्हाट्सएप संदेश से भेजे जिनका वाचन कार्यक्रम के जिला संयोजक सुधीर जैन ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन संयोजक सुधीर जैन ने किया और आभार सह संयोजक लोकेश त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम में जिले से भाजपा पदाधिकारियों,मोर्चों,प्रकोष्ठों के अध्यक्ष ,महामंत्री,विभागों के संयोजकों जिनमें हर्षवर्धन सिंह रुद, सी पी नामधराणी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा,ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटू लाल सुथार,एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष पन्ना लाल भील,जिला उपाध्यक्ष पुष्पा वैष्णव,जिला मंत्री कर्नल सिंह कंकरवा,संजू लड्ढा,जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक,गौरव त्यागी,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख गोवर्धन जाट, जिला आई टी संयोजक नंदकिशोर लोहार,कपासन पालिका उपाध्यक्ष एजाज, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिंपल वैष्णव,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष इंद्रा सुखवाल,महिला मोर्चा जिला प्रवक्ता विदुषी बिल्लू,मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह राजोरा,गोपाल चौबे,ज्योतिष पुरोहित,राजमल सुखवाल,नगर महामंत्री शिवप्रकाश मंत्री,चंद्रशेखर सोनी,शुभम सुखवाल,जिला कार्यालय प्रमुख प्रकाश बोर्डे,नगर मीडिया प्रभारी लोकेश मिश्रा,चेतन गौड, पाराशर,शेखर शर्मा,प्रह्लाद टेलर,परमजीत सिंह वधवा,तारावती धाकड़,सुधा जागेटिया , जया कंवर,चंदा पाराशर,सुष्मिता गोस्वामी, मधु नुवाल, ज्योति व्यास ,गायत्री राव ,अलका चतुर्वेदी ,कविता लालवानी, भगवती आचार्य, प्रेम लोठ,अलका गोस्वामी,सुमन गोस्वामी, गोविंद कंवर,बसंती देवी, रुचि मेहरिया,कृष्ण पाल सिंह,अनिल आगाल,चतुर्वेदी ,रमेश न्याती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।