महिला मोर्चा ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम व यात्रा अभियान के विधानसभा संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त किए

Update: 2024-08-10 13:26 GMT

 चित्तौड़गढ़  , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी, जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जिले की पांचो विधानसभाओं के संयोजक व सहसंयोजकों की नियुक्ति की । महिला मोर्चा 11 से 13 अगस्त तक महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा मिलकर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। 13 से 14 अगस्त तक महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण, 14 अगस्त को विभाजन दिवस के रूप में संगठन के साथ मिलकर संगोष्ठी, 15 अगस्त को जिले से लेकर मंडल स्तर तक मकान एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण आदि कार्य किये जायेंगे। 11 अगस्त से 14 अगस्त तक महिला मोर्चा की बहनों द्वारा टोली बनाकर घर घर तिरंगा फहराना है। जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट विदुषी बिल्लू ने बताया कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा से संयोजक मंजू पितलिया, सहसंयोजक सुष्मिता गोस्वामी, जया कंवर, बेगू विधानसभा से संयोजक एडवोकेट विदुषी बिल्लू, सहसंयोजक जय  सेन, शशि देरा  निंबाहेड़ा विधानसभा से संयोजक भगवती शर्मा, सहसंयोजक नीलम धाकड़, आरती शर्मा, बड़ी सादड़ी विधानसभा से संयोजक प्रिया राणावत, सहसंयोजक मंजू शर्मा, दीपिका चौधरी, कपासन विधानसभा से संयोजक अभिलाषा शर्मा, सहसंयोजक रानी सिरोया, वंदना सोनी को नियुक्त किया गया है।

Similar News