वीर भूमि चित्तौड़गढ़ में योगी आदित्यनाथ का आगमन: भाजपा ने तेज की जौहर मेले की तैयारियां

Update: 2026-03-13 14:40 GMT

चितौड़गढ़  |वीर भूमि चितौडगढ़ में 15 मार्च रविवार को इनाणी सिटी सेंटर चितौड़गढ़ मे आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जौहर मेले के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा विधायक चंद्रमान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य तथा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को भव्य, ऐतिहासिक एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुये विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि वीरों की धरती चित्तौड़गढ़ का इतिहास त्याग, बलिदान और स्वाभिमान से भरा हुआ है। ऐसे पावन स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित और समर्पित होकर कार्यक्रम की तैयारियों में जुटें तथा मुख्यमंत्री के स्वागत को भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जौहर मेले में आयोजित सभा में क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा को सफल बनाने के लिए नगर मंडल के सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को सभा स्थल तक लाने के लिए अलग-अलग वार्डों और क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सभापति सुशील शर्मा एवं पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर ने कहा कि जौहर मेले का ऐतिहासिक महत्व पूरे देश में जाना जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन इस आयोजन को और भी विशेष बनाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटें। बैठक के दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, स्वागत तैयारियों, जनसंपर्क अभियान, सभा स्थल की व्यवस्था और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि जौहर मेले के अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत पारंपरिक एवं भव्य तरीके से किया जाएगा।

बैठक का संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला मंत्री गोवर्धन जाट, जिला कोषाध्यक्ष हरीश इनाणी, अनिल इनाणी, जिला प्रवक्ता दीपक शर्मा, संजु लढ्ढा, प्रवीण सिंह राठौड़, जिला आईटी संयोजक नंद किशोर लौहार, नरेन्द्र पोखरना, सह मीडिया प्रभारी लोकश त्रिपाठी, भोलाराम प्रजापत, शैलेन्द्र झंवर, नवीन पटवारी, भरत जागेटिया, घनश्याम लोठ, आशिष सिकलीगर, प्रदीप सिंह नाहरगढ़, कमलेश आमेरिया मंचासिन रहे।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जौहर मेले में मुख्यमंत्री आदित्य नाथ के आगमन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Similar News