राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत

Update: 2026-03-14 07:43 GMT

चित्तौड़गढ़। राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम तथा “म्हारो पावन चित्तौड़गढ़” स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिले में स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत पाडन पोल स्थित झरनेश्वर महादेव परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर की गई।

इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ स्वयं परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा नागरिकों की भागीदारी से ही स्वच्छ और सुंदर चित्तौड़गढ़ का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है।

अभियान के दौरान नगर परिषद आयुक्त (प्रशिक्षु आईएएस) रविंद्र मेघवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, यूआईटी सचिव कैलाश गुर्जर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, गौरव त्यागी, अनिल ईनाणी, सुधीर जैन, मनोज पारीक, भोलाराम प्रजापत, आशीष सिकलीगर तथा नगर परिषद के कृष्ण गोपाल माली सहित नगर परिषद के कर्मचारी, स्थानीय नागरिक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Similar News