पीएम मोदी के मन की बात सुनकर भाजपा की सदस्यता दिलाई

Update: 2024-09-29 11:07 GMT

चित्तौड़गढ़ । भाजपा जिला चितौड़गढ़ द्वारा पी एम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 114 वे संस्करण का लाईव प्रसारण गौरा बादल शक्ति केंद्र उपरला पाड़ा स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट के मुख्य आतिथ्य एवं वार्ड नंबर‌ 33 नमो टी स्टाल चामटी खेड़ा चौराहे पर जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक रघु शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सुना गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि चित्तौड़गढ़ नगर के गौरा बादल शक्ति केंद्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने मन की बात कार्यक्रम सुनकर बुथ पर जनसंपर्क कर वार्ड वासियों से मिस्ड कॉल कराकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूउ लाल जाट ने नगर अध्यक्ष सागर सोनी से नगर में सदस्यता अभियान की गतिविधियों एवं अब तक के सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए दुसरे चरण में अभियान को और अधिक गति देकर नये सदस्यों को जोड़ने का आव्हान किया। जाट ने कहा कि अभियान के लक्ष्यो को पुरा करने के लिए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूर्व योजना एवं रुपरेखा बनाकर मजबुती से जुट जायें। जाट ने कहा कि पी एम मोदी विभिन्न विभिन्न विषयों को लेकर देश के प्रत्येक वर्ग को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात केवल एक संवाद नहीं बल्कि यह आमजन के बीच की दूरी को कम करने का एक सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए आमजन के विचार और सुझाव सीधे प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचते हैं जिससे सरकार को नीतियों को जनहित में संशोधित करने का अवसर मिलता है।

भाजपा मन की बात कार्यक्रम जिला प्रभारी जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत ने बताया कि जिले के सभी मंडलों में बुथो एवं शक्ति केंद्रो पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मन की बात कार्यक्रम सुनकर जनसंपर्क कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर प्रहलाद टेलर, केदार काबरा, नगर उपाध्यक्ष चंद्र शेखर सोनी, गोपाल पुर्बिया, बूथ अध्यक्ष अमृत लाल सोनी, प्रहलाद डाड, संजय लोट, राजकुमार सोनी, राकेश जैन, शंकर भाट, गौरव सोनी, विनोद पटवा, मुकेश मालीवाल, पुष्पा मूंदड़ा, मधु नुवाल, गीता देवी अग्रवाल, कृष्णा वैष्णव, तारा देवी, भावना वैष्णव, मोनिका चंडक, शुकंतला सोनी आदि उपस्थित रहे। 

Similar News