जैनम ने मनाई स्कूली बच्चों के साथ दीपावली

By :  vijay
Update: 2024-10-25 13:09 GMT

निम्बाहेड़ा। क्षेत्र की प्रमुख समाजसेवी संस्थाओं में शामिल जैनम संस्था द्वारा उपखण्ड के करथाना ग्राम में स्कूली बच्चों के साथ दीपोत्सव पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। जैनम संस्था की संस्थापक रिंकू सिंघवी ने बताया कि करथाना ग्राम के राजकीय विद्यालय के बच्चों के साथ संस्था सदस्याओं ने दीपोत्सव पर्व मनाने के साथ ही संस्था की ओर से सर्दी के मौसम की दस्तक पर ऊनि वस्त्र वितरित किए गए। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष डिंपल मारू, प्रिया खेरोदिया, प्रियंका बोहरा, रानी रांका, मैना भडक्तिया, चंदा छाजेड़, निर्मला कड़ावत, वंदना जैन, रेखा सिसोदिया, मनकुश सिंघवी, संगीता दक ने बच्चो को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी, इसके साथ ही स्कूल के स्टाफ में भी मिठाई वितरित की गई।

Similar News