चित्तौड़गढ़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा ओछड़ी चौराहे पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ सांसद एवं याचिका समिति के अध्यक्ष सी.पी. जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि अभियान के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ओछड़ी चौराहे पर रोड़ डिवाइडर पर उग रही गाजर घास एवं झाड़ियों को हटाकर साफ सफाई की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह से अभियान चलाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर डिवाइडरों पर फैली घास व झाड़ियों को उखाड़ा और एकत्रित कर कचरे को ट्रॉली में भरकर निस्तारित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वच्छता अभियान का आह्वान किया था, जिसके परिणाम स्वरूप देश भर में लोगों ने स्वच्छता को आत्मसात किया और इसे जीवन पद्धति का हिस्सा बनाया। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़े में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन भी जुड़कर अपने शहर, अपने गांव, स्मारक, शहीद स्थलो और महापुरुषों के स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य कर रहे हैं। यह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण अभियान है। भाजपा कार्यकर्ता पूरे पखवाड़े मे गांव, कस्बे और नगर में ऐसे आयोजन करेंगे ताकि स्वच्छता जन आंदोलन बन सके। जोशी ने अपील की कि अपने घर, गली और बाजार को हमेशा स्वच्छ रखें ताकि चित्तौड़गढ़ स्वच्छता में आदर्श बन सके। भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा कि यह केवल सफाई का अभियान नहीं है बल्कि समाज को स्वच्छ और स्वस्थ रखने का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे पखवाड़े में इसी उत्साह के साथ हर वार्ड में जाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दें। भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा भाव से जुड़ा है और स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगा। सागर सोनी ने कहा कि नगर मंडल का लक्ष्य है कि चित्तौड़गढ़ स्वच्छता के मामले में एक आदर्श शहर के रूप में पहचान बनाए। सभी ने एकजुट होकर नगर को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। नगर महामंत्री घनश्याम लोट ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रघु शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट, श्रवण सिंह राव, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल शिशोदिया, हर्षवर्धन सिंह रूद, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन,आईएम सेठिया, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, जिला मंत्री गोवर्धन जाट, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, प्रधान देवेंद्र कंवर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटू लाल सुथार, असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख, गौरव त्यागी, नगर महामंत्री घनश्याम लोट, छोटु सिंह शेखावत, नगर उपाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अविनाश शर्मा, मुकेश जाट, सरपंच श्यामलाल शर्मा, पवन शर्मा, प्रशांत शर्मा, शुभम सुखवाल, अर्जुन जोनवाल, शेखर शर्मा, परमजीत सिंह, धीरज सुखवाल, लविश मुंदड़ा, गायत्री जोशी, इन्द्रा सुखवाल, कुसुम जायसवाल, अल्का चतुर्वेदी, रामचंद्र गुजर, योगेश सारस्वत, विजय मलकानी, महेंद्र जोशी, प्रदीप गौड़, नीलेश आंजना, राजेंद्र चतुर्वेदी सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलेभर में सभी मंडलो में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा द्वारा गठित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की अलग अलग टोलियों ने नगर के विभिन्न स्थानों, सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों और शहीद स्मारकों पर सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।