राष्ट्रीय खनन सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ के 'एकलव्य ज्ञान केंद्र' की सराहना
By : bhilwara halchal
Update: 2026-03-27 14:53 GMT
चित्तौड़गढ़। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ जिले के डीएमएफ (DMF) कार्यों की जमकर प्रशंसा हुई। केंद्रीय खनन एवं कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने चित्तौड़गढ़ के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से 'एकलव्य ज्ञान केंद्र' पहल की सराहना करते हुए इसे खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय मॉडल बताया। सम्मेलन में जिले का प्रतिनिधित्व एबीएफ राधाकृष्ण शर्मा और सीबीईओ अरविंद मूंदड़ा ने किया।