चित्तौडग़ढ़। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव- 2025 के क्रम में जिला परिषद, चित्तौड़गढ़ के प्रमुख हेतु 16 फरवरी 2025 को जिला परिषद के ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में निर्वाचन कार्य एवं बैठक होगी। निर्वाचन कार्य एवं बैठक के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन ने एक आदेश जारी कर ड्युटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये है।
आदेशानुसार उपखंड मजिस्ट्रेट श्रीमती बीनू देवल को कार्यालय जिला परिषद के ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार एवं कलक्ट्रेट परिसर के लिए तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट बस्सी गजराज मीणा को कलक्टर परिसर के बाहर एवं संपूर्ण नगर परिषद क्षेत्र के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। उक्त मजिस्ट्रेट कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।