चित्तौड़गढ़ घोसुण्डा कस्बे में बाबा बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर घोसुण्डा में महाशिवरात्रि का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में भव्य भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, जहां पुजा अर्चना कर जल अभिषेक किया गया। हर हर बम बम के जय कारो के साथ मंदिर गूंज उठा महाप्रसाद वितरण किया गया, जिसमें समस्त जिला चित्तौड़गढ़ श्रद्धालु दर्शन करने आए। घोसुण्डा, कन्थारिया, सतपुड़ा के सभी भक्तजन एवं मातृशक्ति ने भजन कीर्तन किया इस अवसर पर पुजारी शंभू नाथ महाराज ने बताया कि शिवरात्रि का त्यौहार भगवान शिव की पूजा और भक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे और इसे सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा। भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे।