आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, 32 कार्यकर्ता/सहायिका को कारण बताओ नोटिस

By :  vijay
Update: 2024-10-22 14:03 GMT

चित्तौड़गढ़ । आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दी जा रही सेवाएं यथा प्री स्कूल शिक्षा, पूरक पोषाहार, टीकाकरण में सुधार हेतु जिले के उप निदेशक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला पर्यवेक्षक द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

उप निदेशक नंद लाल मेघवाल द्वारा परियोजना निम्बाहेड़ा एवं भदेसर के कुल 7 केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमे देवलखेड़ी की कार्यकता लीला देवी मीणा सहायिका मीरा देवी मीणा केन्द्र पर अनुपस्थित पाई गई। डोरिया-2 की कार्यकर्ता हेमलता धाकड़ सहायिका इन्द्रा शर्मा विभागीय यूनिफॉर्म में नहीं थी। मण्डलाचारण-1 आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता सुखी चारण सहायिका हूड़ी बाई चारण बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थी तथा केन्द्र पर किसी भी तरह की विभागीय गतिविधिया नहीं पाई गई बिनोता-4 की कार्यकर्ता मंजू नायक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये जाने पर इनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा अग्रिम आदेश तक मानदेय भुगतान नहीं करने के निर्देश प्रदान किये गये है साथ ही निम्बाहेड़ा परियोजना की सेक्टर महिला पर्यवेक्षक कोशल्या शर्मा को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी निम्बाहेड़ा दिलीप सिंह राठौड़ द्वारा कुल 2 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमे आमलिया बावजी, निम्बाहेड़ा की कार्यकर्ता यशोदा टांक को अनियमितता पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी, बडीसादडी मुकेश कुमार कुमावत द्वारा कुल 6 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमे उन्ठेलखेड़ा की कार्यकर्ता मोतिया जाट को अनियमितता पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी, चित्तौड़गढ़ (शहर) रूचि भुकल द्वारा कुल 8 केन्द्रो का निरीक्षण किया गया। जिसमे 3 केन्द्रों की कार्यकर्ता को सुधार हेतु पाबंद किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी, गंगरार अंकित शुक्ल द्वारा कुल 4 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमे 4 केन्द्रों की कार्यकर्ता को सुधार हेतु पाबंद किया गया। महिला पर्यवेक्षक परियोजना भदेसर प्रतिभा पगारिया द्वारा कुल 4 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। 2 मानदेयकर्मियां को नोटिस एवं 2 मानदेय कर्मियों को सुधार हेतु पाबंद किया गया। महिला पर्यवेक्षक परियोजना भूपालसागर राजकुमारी कुमावत द्वारा कुल 4 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। 3 मानदेयकर्मियां को नोटिस एवं 1 मानदेय कर्मी को सुधार हेतु पाबंद किया गया।

महिला पर्यवेक्षक परियोजना चित्तौड़गढ़ (शहर) विजयलक्ष्मी जोशी द्वारा कुल 4 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। 1 मानदेयकर्मी को नोटिस जारी किया गया। महिला पर्यवेक्षक परियोजना गंगरार उदी जाट द्वारा कुल 4 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। 1 मानदेय कर्मी को नोटिस एवं 3 मानदेय कर्मियों को सुधार हेतु पाबंद किया गया। महिला पर्यवेक्षक परियोजना गंगरार मंजू मंडेला द्वारा कुल 4 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। 2 मानदेय कर्मियों को नोटिस एवं 2 मानदेय कर्मियों को सुधार हेतु पाबंद किया गया। महिला पर्यवेक्षक परियोजना कपासन रजनी जैन द्वारा कुल 4 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। 4 केंद्रों के मानदेय कर्मियों को नोटिस जारी किया गया। महिला पर्यवेक्षक परियोजना कपासन उमा शर्मा द्वारा कुल 4 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। 3 केन्द्रों के मानदेयकर्मियों को नोटिस जारी किया गया एवं 1 केन्द्र मानदेयकर्मी को सुधार हेतु पाबन्द किया गया। महिला पर्यवेक्षक परियोजना निम्बाहेड़ा मधु जैन द्वारा कुल 4 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। 1 केन्द्र के मानदेयकर्मी को नोटिस जारी किया गया एवं 3 केन्द्रों के मानदेयकर्मियों को सुधार हेतु पाबन्द किया गया। महिला पर्यवेक्षक परियोजना निम्बाहेड़ा कौशल्या शर्मा द्वारा कुल 4 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। 1 केन्द्र के मानदेयकर्मी को नोटिस जारी किया गया एवं 3 केन्द्रों के मानदेयकर्मियों को सुधार हेतु पाबन्द किया गया। महिला पर्यवेक्षक परियोजना राशमी सुनीता त्रिपाठी द्वारा कुल 4 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। 2 केंद्र के मानदेय कर्मियों को नोटिस जारी किया गया। महिला पर्यवेक्षक परियोजना राशमी अर्चना मोड द्वारा कुल 4 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। 3 केंद्र के मानदेय कर्मियों को नोटिस जारी किया गया एवं 1 केंद्र के मानदेय कर्मी को सुधार हेतु पाबंद किया गया। महिला पर्यवेक्षक परियोजना राशमी स्नेहलता व्यास द्वारा कुल 2 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। 1 केंद्र के मानदेय कर्मी को नोटिस जारी किया गया एवं 1 केंद्र के मानदेय कर्मी को सुधार हेतु पाबंद किया गया।

Similar News