एक विशेष कार्यशाला का हुआ आयोजन

By :  vijay
Update: 2025-06-06 15:11 GMT
  • whatsapp icon

चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा पी एम नरेंद्र मोदी के 9 जुन को ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे "संकल्प से सिद्धि" अभियान को लेकर शनिवार को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी करेंगे। संकल्प से सिद्धि अभियान के जिला संयोजक रघु शर्मा ने कहा कि "संकल्प से सिद्धि" अभियान भाजपा का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, डां. श्याम प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, एवं कांग्रेस द्वारा पचास वर्ष पूर्व लोकतंत्र की हत्या के काले अध्याय आपातकाल संबंधी कार्यक्रम मंडल स्तर पर चलाए जायेंगे। इसके लिए मंडल स्तर पर नियुक्त किए गए संयोजक और सह-संयोजक इस अभियान को गति देने का कार्य करेंगे।

भाजपा कार्यालय में शनिवार 07 जून को दोपहर 2 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा।

Similar News