चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर अग्रवाल समाज ने जताया विरोध
By : vijay
Update: 2026-03-20 16:20 GMT
चित्तौड़गढ़ |शहर में बढ़ती लूट और चेन स्नेचिंग की वारदातों को लेकर जिला अग्रवाल समाज ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि अग्रसेन मांगलिक भवन और हजारेश्वर मार्ग पर महिलाओं के साथ लूट की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।