चेटीचण्ड पर निकली वाहन रैली
By : vijay
Update: 2026-03-20 16:10 GMT
चित्तौड़गढ़ |पूज्य सिंधी पंचायत व झूलेलाल युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव पर भव्य वाहन रैली निकाली गई। कुंभा नगर से शुरू हुई रैली में समाज के युवा और महिलाएं भगवा साफा पहनकर 'आयो लाल झूलेलाल' के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया।