विश्व गौरैया दिवस: पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
By : vijay
Update: 2026-03-20 15:50 GMT
चित्तौड़गढ़|पर्यावरण गतिविधि एवं एकल अभियान द्वारा विश्व गौरैया दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संत दिग्विजय राम के सानिध्य में रामद्वारा परिसर में पक्षी आवास और परिंडे लगाए गए। विशेषज्ञों ने बताया कि गौरैया फसलों के रक्षक कीटों को खाती है, अतः शहरीकरण के बीच इनके संरक्षण हेतु कृत्रिम घोंसले लगाना आवश्यक है।