चित्तौड़गढ़| राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के चन्देरिया थाना क्षेत्र में एजीटीएफ (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) जयपुर ने पुलिस के साथ मिलकर एक कार से तीन किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि थानाधिकारी चन्देरिया मोतीराम व एन्टी गैंगस्टर टास्क फोर्स जयपुर की टीम द्वारा मान्दलदा क्षेत्र मे मारूति एक ईको कार की तलाशी में दो पारदर्शी प्लास्टिक की थैलियो मे कुल 3 किलो 124 ग्राम अवैध अफीम जप्त कर कार में सवार दो भाई राधेश्याम शर्मा पुत्र शम्भुलाल शर्मा निवासी नाल खेडी पुलिस थाना पारसोली जिला चित्तौडगढ निवासी राधेश्याम शर्मा व राहुल कुमार शर्मा निवासी नाल खेडी पुलिस थाना पारसोली जिला चित्तौडगढ को नियमानुसार एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया ।