भाजपा ने चलाया सदस्यता एवं स्वच्छता अभियान

Update: 2024-09-23 13:16 GMT

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर चित्तौड़गढ़ भाजपा नगर मंडल द्वारा सांसद सी पी जोशी के नेतृत्व में मधुबन स्थित हाथीकुंड पार्क में स्वच्छता अभियान एवं सदस्यता अभियान चलाया गया। भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पार्क की साफ सफाई की गई एवं एक पेड़ मां के नाम लगाया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि सांसद जोशी ने वरिष्ठजनों को मिस्ड कॉल कराकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। नगर मंडल में हर बूथ,एवं शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ लगा कर पी एम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करा उन्हे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ने का आग्रह कर 8800002024 नंबर पर मिस्ड काल कराकर सदस्यता ग्रहण कराई जायेगी।

इस क्रम में मधुवन स्थित पार्क में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता झमक सुखवाल द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए सदस्यता अभियान का बूथ लगाकर सैंकड़ों वरिष्ठ जन को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा,नगर अध्यक्ष सागर सोनी,पार्षद नरेंद्र पोखरना,नगर महामंत्री शिव प्रकाश मंत्री, घनश्याम लोठ, जिला प्रचार प्रमुख गोवर्धन जाट, नगर उपाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी,चंद्रशेखर सोनी,चेतन गौड़,विनोद चापलोत ,अनिल भटनागर,पार्षद प्रीति सुखवाल,सिंपल वैष्णव,अंजना गोस्वामी,गायत्री राव,अलका चतुर्वेदी,सुष्मिता गोस्वामी,महेंद्र जोशी, बंसी लाल , परमजीत सिंह वधवा,शेखर शर्मा,अभिषेक चावला,सुभम सुखवाल, वीएस सिन्हा, बालवीर यादव, सुरेश न्याति, योगेश शर्मा, के,पी,सिंह राणा,भगवती लाल सुखवाल,पूर्ण धाकड़,उमाशंकर,सुधीर मेहता,सुनील शर्मा,संजय सिसोदिया आदि मौजूद थे।

Similar News