निम्बाहेड़ा में भाजपा ने गौशाला में गायों और पक्षियों की सेवा कर कार्यक्रमों की शुरुआत की

By :  vijay
Update: 2025-11-03 13:16 GMT

निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा द्वारा पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सी.पी. जोशी के 4 नवम्बर को जन्मदिवस के अवसर पर तीन दिवसीय सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला में 3 नवम्बर, सोमवार को गौ सेवा एवं पक्षी सेवा की गई।

भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने  जैन दिवाकर कमल गौशाला पहुंचकर गौमाताओं को एक ट्रैक्टर ट्रॉली हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर गौ सेवा की। इसके साथ ही गौशाला परिसर में स्थित श्री जैन दिवाकर पंछी आहार कुंज पर पक्षियों की आहार चर्या के निमित्त एक बोरी मक्का डालकर पक्षी सेवा भी की गई।

इस प्रसंग पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, जिला मंत्री पारस विरवाल, शौकीन चपलोत, जिला प्रवक्ता मानवेन्द्र सिंह चौहान, नगर उपाध्यक्ष जगदीश माली, नरेश आमेटा, महिपाल सिंह राणावत, नगर मंत्री कैलाश सेन, रतन वैष्णव, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, पूर्व नगर उपाध्यक्ष नीलेश खेरोदिया, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह हाड़ा, नगर मंत्री हितेश जोशी, पूरनमल पूर्बिया, लोकेन्द्र आचार्य, प्रमोद वैष्णव, नंदकिशोर मेनारिया, संजय शर्मा, बालमुकुंद प्रधान, शक्ति सिंह, कालू नायक, अचिन गौड़, अंतरिक्ष साहू, महिला मोर्चा नगर महामंत्री रेखा प्रजापत, उपाध्यक्ष रेखा वसीटा, रविन्द्र कौर, अरुणा राजपूत आदि सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभी ने सामूहिक रूप से सांसद जोशी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की तथा समाजसेवा के कार्यों को निरंतर गति देने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में 4 नवम्बर, मंगलवार को कार्यक्रम की श्रृंखला में जिला चिकित्सालय, निम्बाहेड़ा में उपचार के लिए भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल एवं भोजन का वितरण किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह सेवा कार्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहयोग और संवेदना की भावना पहुंचाने का माध्यम है।

Similar News