बालिका विद्यालय में प्रतिभाओं का किया सम्मान: 98% अंकों के साथ गोरी सिंह ने लहराया परचम

Update: 2026-04-08 11:30 GMT

चित्तौड़गढ़ । स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती चंद्रकांता राठौर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्राओं को ऊपरना ओढ़ाकर, माला पहनाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

परीक्षा परिणामों का विवरण:

विद्यालय प्रशासन द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, विभिन्न वर्गों में छात्राओं ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है:

विज्ञान वर्ग: गोरी सिंह ने 98% अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया। ईरम फातिमा द्वितीय और सिमरन वेद तृतीय स्थान पर रहीं।

कला वर्ग: कनिष्का कंवर भाटी ने प्रथम, अक्षिता कंवर भाटी ने द्वितीय तथा साक्षी कहार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वाणिज्य वर्ग: कुमकुम राजपूत प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय तथा खुशबू कुमावत तृतीय स्थान पर रहीं।

माध्यमिक परीक्षा: काली माली ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान झटका। सफिया बानो दूसरे और राधिका प्रजापत तीसरे स्थान पर रहीं।

हर्षोल्लास का माहौल:

प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ ने टॉपर्स का मुंह मीठा करवाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्रीमती भंवर कंवर तंवर, आशा आचार्य, महिपाल चौधरी, लीला दशोरा, सरोज टेलर, पूर्णिमा मेहता, जू ला लोढ़ा, गोपेश कोदली, राजकुमार बजाज, अवंतिका गर्ग, सुनील चतुर्वेदी, मुक्ता निगम, ज्योति सुराणा, निर्मला शर्मा, अंतु म आशिया, रमेश चौधरी, लोकेश वासवानी, चांदनी कोली, मंजू मेनारिया, सुषमा पुरोहित, आशा तेली, मधु चेछानी और अमानत रानी सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Tags:    

Similar News