सांवरिया शाखा ने प्रदेश में लहराया अपना परचम

Update: 2026-04-07 14:16 GMT

 चित्तौड़गढ़। राजस्थान मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की प्रथम प्रदेश कार्यकारिणी बैठक व शपथ ग्रहण समारोह में सांवरिया शाखा चित्तौड़गढ़ की 10 सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यह बैठक अजमेर शाखा द्वारा आयोजित की गई। संस्थापक अध्यक्ष स्नेह लता भंडारी ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष आशा पोखरना, सचिव डॉ रेनू सोमानी, उपाध्यक्ष संगीता कलंत्री तथा अन्य सदस्य लीला आगाल, रेखा समदानी, मंजू तोषनीवाल, प्रियंका नारायणीवाल, अनीता जागेटिया उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष अंबिका हेडा के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारी द्वारा समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई जो संस्कार ही धरोहर है की थीम पर आधारित थी। अध्यक्ष पोखरना ने गर्व व्यक्त करते हुए बताया कि यह गौरव का विषय है कि सांवरिया शाखा से तीन सदस्यों ने प्रदेश की शपथ ग्रहण की, जिसमें डॉ रेनू सोमानी ने प्रदेश सह सचिव, संगीता कलंत्री ने नेत्रदान देह दान प्रमुख तथा लीला आगाल ने प्रदेश संबंध समन्वयक प्रमुख की शपथ ग्रहण। अतिथियों द्वारा सांवरिया शाखा को नवीन शाखा का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया। प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में विभिन्न प्रकल्पों पर गंभीर रूप से चर्चा कर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।

Similar News