रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्तदान किया
चित्तौड़गढ़। सुवालका कलाल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में श्री सांवलिया सामान्य चिकित्सालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्य देवता श्री राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन की छवि के समक्ष मुख्य अतिथि लोकेश कुमार, ईश्वर दयाल सुवालका एवं सुमन्त सुवालका पार्षद की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण कर किया गया।
रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्तदान किया गया जिसमें संपूर्ण जिले के युवाओं से भी ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। समाज के 12 रक्तदाताओं ने पहली बार एंव विजय बंटी ने 24वीं बार रक्तदान किया। सांवलिया जी चिकित्सालय ब्लड बैंक के अधिकारी डॉ रोहित धाकड़ के सानिध्य में ब्लड बैंक टीम ने सराहनीय कार्य किया। कार्यक्रम में गोपाल लाल, हरीश, ओमप्रकाश, सुरेश कुमार, राधेश्याम, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, नवीन, सुरेश कुमार, श्यामलाल, सुरेश कुमार, राजू लाल, संजय, योगेश, नीरज, महेंद्र, कुलदीप, छोटू, कविता, प्रियंका देवी, पुष्पा देवी, सरोज देवी, मोना देवी, सीता देवी, आशा देवी, हिना देवी, सपना देवी, ममता देवी, लीला देवी, दीपमाला आदि ने रक्तदान शिविर में सहयोग किया।