ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव-2025 का विधायक चंद कृपलानी ने किया शुभारंभ
निम्बाहेड़ा। विधानसभा क्षेत्र के सतखंडा एवं भावलिया ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव-2025 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक चंद कृपलानी रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, सांसद खेल महोत्सव के विधानसभा संयोजक एवं पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जाट तथा भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। खिलाड़ियों ने परेड एवं सामूहिक व्यायाम के माध्यम से खेल भावना का परिचय दिया।
इस दौरान सतखंडा में कबड्डी प्रतियोगिता तथा भावलिया में रस्साकशी प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक चंद कृपलानी द्वारा किया गया। खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल भावना का परिचय दिया।
विधायक चंद कृपलानी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें आगे बढ़ाने का उत्कृष्ट मंच है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों की अपार संभावनाएं हैं, और ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे खेलों को केवल प्रतिस्पर्धा के रूप में नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के माध्यम के रूप में देखें। कृपलानी ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक खिलाड़ी उठाएं।
अंत में विधायक ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल मैदान में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी, निष्ठा और टीम भावना होती है।
सतखंडा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडल उपाध्यक्ष रमेश डांगी, श्रवण सिंह, मूलचंद डांगी, राजू राव, नारायण डांगी, मोहनलाल डांगी (उपसरपंच), सरपंच राज कंवर, रमेश गायरी, संजू सरगरा, मनोज गूजर, चूनीलाल डांगी, भैरूलाल खटीक, रूपलाल डांगी (जीएसएस अध्यक्ष), जयराम डांगी, ललित सिंह, संजू टेलर, भंवरलाल डांगी तथा
भावलिया से यशवंत मेहता, निमतलाल मेनारिया, दिनेश मेनारिया, देवीलाल मेनारिया, दशरथ मेनारिया आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
