चित्तौड़गढ़: 5 जनवरी को रामायण पाठ पूर्णाहुति पर 12 कुंडीय यज्ञ और कलश यात्रा का आयोजन

Update: 2025-12-30 09:25 GMT

चित्तौड़गढ़| सुदर्शन सेवा संस्थान द्वारा 12 कुंडीय यज्ञ व कलश यात्रा का भव्य आयोजन 5 जनवरी को किया जाएगा सुदर्शन सेवा संस्थान के सचिव नितेश शर्मा ने आयोजन के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान द्वारा 1 वर्षीय रामचरित मासपारायण की पूर्णाहुति पर 12 कुंडीय यज्ञ का आयोजन एवं 101 कलश यात्रा एवं सुदर्शन व्यायाम शाला का शुभारंभ 5 जनवरी 2026 को चंदेरिया स्थित श्री खुट का बालाजी गवारिया का मोहल्ला मंदिर में किया जाएगा रामायण जी के पाठ के पूर्णाहुति के अवसर पर माता बहनों की भव्य कलश यात्रा भी आयोजित की जाएगी सचिव नितेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रामायण जी के पूर्णाहुति कार्यक्रम के पश्चात श्री खुट का बालाजी मंदिर परिसर में ही सुदर्शन व्यायाम शाला का शुभारंभ भी इसी दिन किया जाएगा रामायण जी के पाठ की पूर्णाहुति कलश यात्रा एवं व्यायाम शाला के शुभारंभ के आयोजन हेतु 28 दिसंबर को सुदर्शन सेवा संस्थान के कार्यकर्ता व पदाधिकारी की बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया बैठक में संरक्षक मनोज शर्मा अध्यक्ष अजय प्रजापत उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल कोषाध्यक्ष ताराचंद हरनावा मीडिया प्रभारी प्रतीक शर्मा प्रफुल्ल जायसवाल अंश शर्मा विपिन गर्ग मनीष सिंह शुभम मांझी योगेश वाल्मीकि रोशन शर्मा आकाश प्रजापत अर्जुन प्रजापत भानु प्रताप सिंह अजय पाल सिंह सुरेश मीणा पिंटू गवारिया कुलदीप प्रजापत करन प्रजापत प्रिंस जायसवाल अजय सुवालका संजय सुवालका कुणाल शर्मा प्रभात सिंह धीरज गवारिया शांतिलाल बंजारा नकुल सिंह घनश्याम साहू काना गुर्जर भगवती बंजारा अनीता कंवर कोमल प्रजापत ललिता शर्मा सिया बंजारा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News