दो दिवसीय शिक्षक वाकपीठ का समापन
By : vijay
Update: 2026-03-28 17:10 GMT
चित्तौड़गढ़। ब्लॉक स्तरीय प्रधानाध्यापक सत्रांत वाकपीठ का समापन शनिवार को श्रवण सिंह राव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता डीईओ राजेंद्र कुमार शर्मा ने की। मुख्य अतिथि राव ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है और समाज में परिवर्तन का मुख्य अस्त्र शिक्षा ही है। डीईओ शर्मा ने 1 अप्रैल से शुरू हो रहे नवीन सत्र में डिजिटल प्रवेशोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे तीन शिक्षकों का सम्मान भी किया गया।