श्याम नगर में हनुमान मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 1 से 2 अप्रैल को

By :  vijay
Update: 2026-03-28 17:00 GMT

चित्तौड़गढ़। भंडरिया रोड स्थित श्याम नगर कॉलोनी में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का दो दिवसीय महोत्सव 1 व 2 अप्रैल को आयोजित होगा। यज्ञाचार्य हेमंत शर्मा ने बताया कि प्रथम दिन जल यात्रा, गणपति पूजन व अग्नि स्थापना होगी। दूसरे दिन महाअभिषेक व हवन के पश्चात दोपहर 12:15 बजे मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद श्री चमत्कारी सांवलिया मंदिर से निशान यात्रा निकाली जाएगी।

Similar News