डाइट में शोध पत्रिकाओं का विमोचन
By : vijay
Update: 2026-03-28 15:50 GMT
चित्तौड़गढ़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में शैक्षिक नवाचार को नई दिशा देते हुए शोध पत्रिकाओं का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे तथा अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा ने की। डाइट प्राचार्य राकेश कुमार पारिक ने बताया कि इन पत्रिकाओं में शिक्षकों एवं शोधार्थियों द्वारा किए गए नवाचार, प्रभावी शिक्षण विधियां तथा शैक्षिक प्रयोगों का समावेश है, जो शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को सशक्त बनाएंगे। इस अवसर पर डॉ. हरीश खत्री, नरेंद्र शर्मा, डॉ. कनक जैन, कमलेश दायमा सहित संस्थान के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।