एमडी फैक्ट्री का मुख्य सरगना ताराचंद गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
By : vijay
Update: 2026-03-28 17:20 GMT
चित्तौड़गढ़। नारकोटिक्स विभाग ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 'सुरजना एमडी फैक्ट्री कांड' के मास्टरमाइंड ताराचंद कुमावत को मध्य प्रदेश के मंदसौर से गिरफ्तार कर लिया है। विभाग ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से उसे दबोचा। बता दें कि 12 जनवरी को सुरजना गांव में फैक्ट्री पर छापे के दौरान भारी मात्रा में एमडी और उपकरण जब्त किए गए थे। कोर्ट ने आरोपी को 7 दिन के रिमांड पर सौंपा है। पूछताछ में उसके भाई सत्यनारायण व अन्य करीबियों के नाम सामने आए हैं। विभाग अब इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटा है।