कुएं में मिला लापता युवक का शव, चचेरे भाई की तलाश जारी

By :  vijay
Update: 2026-03-23 15:50 GMT


चित्तौड़गढ़ | चंदेरिया थाना क्षेत्र के तालेड़ी गांव से दो दिनों से लापता युवक सूर्यभान सिंह (पुत्र राजेंद्र सिंह) का शव बाबा घाट के पास एक 70 फीट गहरे पुराने कुएं से बरामद किया गया है। ग्रामीणों को कुएं से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सिविल डिफेंस की टीम ने भारी मशक्कत कर शव को बाहर निकाला। मृतक के साथ उसका चचेरा भाई भी लापता था, जिसकी तलाश में सिविल डिफेंस की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। परिजनों ने नशा करने की आशंका जताते हुए हादसे या डर कर भागने का संदेह व्यक्त किया है।

Similar News