महिलाओं, गर्ल्स व किड्स की दमदार भागीदारी, जैन प्रीमियर लीग-2026 सफल

By :  vijay
Update: 2026-03-23 13:50 GMT

निंबाहेड़ा। नाकोडा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में महावीर जयंती के पावन अवसर पर आयोजित जैन प्रीमियर लीग (JPL) 2026 का भव्य आयोजन Bat & Bite Turf, निंबाहेड़ा में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में महिलाओं, गर्ल्स एवं किड्स वर्ग की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में सभी मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न हुए। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया, जिनमें महावीर किंग्स, महावीर कैपिटल, महावीर चैलेंजर, महावीर चैंपियन, महावीर इंडियन, महावीर रॉयल्स, महावीर टाइटन सहित अन्य टीमें शामिल रहीं।

फाइनल में महावीर किंग्स विजेता

फाइनल मुकाबला महावीर किंग्स एवं महावीर चैलेंजर के बीच खेला गया। महावीर चैलेंजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे महावीर किंग्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हासिल कर खिताब अपने नाम किया। वहीं महावीर चैलेंजर टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के अंत में विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बेटियों को मिला मंच, बढ़ा आत्मविश्वास

इस आयोजन ने यह सिद्ध किया कि महिलाएं एवं बेटियां खेल सहित हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। ऐसे आयोजनों से उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है। भविष्य में इस प्रकार के आयोजन समाज की बेटियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देंगे।

Similar News